WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1773607486', '185.191.171.11')

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, बहन से राखी बंधवाकर जा रहा था घर, हत्या की आशंका - Somanshu News

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, बहन से राखी बंधवाकर जा रहा था घर, हत्या की आशंका

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, बहन से राखी बंधवाकर जा रहा था घर, हत्या की आशंका

रायगढ़: रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन के घर से राखी बंधवाकर वापस अपने घर जा रहे युवक की लाश दूसरे दिन गांव से कुछ दूर स्थित रेल पटरी पर पड़ी मिली है, परिजनों ने घटना में युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है, उनका मानना है कि ट्रेन की ठोकर लगने या चपेट में आने से केवल सिर पर चोट का निशान आना संभव नहीं है।

तमनार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बासनपाली निवासी सूरज विश्वकर्मा पिता महेत्तर विश्वकर्मा बरकसपाली घरघोड़ा निवासी रमेश चौधरी का डंपर चलाने का काम करता था। रक्षाबंधन के दिन अपने दोस्त दिनेश को साथ लेकर बुआ के घर राजापारा मोहल्ला गए थे जहां शराब के नशे में अपनी बुआ के घर रुक गया और अपने दोस्त को वापस भेज दिया। रात्रि करीब 8.30 बजे वह अपने घर जाने के लिए पैदल निकलने की बात उसकी बुआ ने पुलिस को बताया है। जिसके बाद उसका शव रेल पटरी पर 20 अगस्त को देखा गया। जिसके बाद मृतक सूरज विश्वकर्मा के परिवार वालों ने तमनार थाना में सूचना दिया। पुलिस के बताए अनुसार मृतक का दाहिना हाथ टूटा है और सिर पैर पर चोट का निशान है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसके साथ किसी ने मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी वहीं पुलिस ट्रेन से ठोकर लगने की संभावना जता रही है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिलने की बात कह रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *