WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776832590', '144.76.67.108')

अंबिकापुर में दुकान के सामने मिली लाश, ठंड से मौत की आशंका - Somanshu News

अंबिकापुर में दुकान के सामने मिली लाश, ठंड से मौत की आशंका

अंबिकापुर में दुकान के सामने मिली लाश, ठंड से मौत की आशंका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बीती रात ठंड से एक शख्स की मौत हो गई। आशंका है कि नशे की हालत में दुकान के सामने सो गया था। सरगुजा संभाग में ठंड से ये पहली मौत है। प्रदेश में 11 साल बाद नवंबर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग के सभी जिले शीतलहर की चपेट में हैं। सामरी, मैनपाट, बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच पहुंच गया है।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा है। यहां रात का पारा 12.9 डिग्री तक गिर गया है। जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के संकेत दिए हैं। यानी ठंड बनी रहेगी। नवंबर का दूसरा पखवाड़ा ठंड के लिहाज से अच्छा है। पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश के सभी हिस्सों में ठंड बढ़ गई है।

बलरामपुर गुरुवार को सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 8.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था। वहीं पेंड्रा रोड में 10.8 डिग्री पारा रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यहां शीतलहर जैसे हालात हैं।

बिलासपुर में पड़ने लगी कड़ाके ठंड…

जिले में सुबह और रात के साथ ही दिन में भी तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दोपहर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह सीजन का सबसे कम तापमान है। ठंड से बचने लोग अब रात में अलाव का सहारा ले रहे हैं। सुबह और रात में ठंड कंपकंपाने लगी है। सुबह से लोग धूप सेंकते नजर आ रहे हैं। वहीं, रात में गर्म कपड़ों के साथ अलाव भी जला रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *