WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780810567', '216.73.217.87')

दुर्ग से लापता राइस मिलर बेमेतरा में मृत मिला, नदी से शव को निकाला गया - Somanshu News

दुर्ग से लापता राइस मिलर बेमेतरा में मृत मिला, नदी से शव को निकाला गया

दुर्ग से लापता राइस मिलर बेमेतरा में मृत मिला, नदी से शव को निकाला गया

दुर्ग :  जिले के बड़े राइस मिलर अनिल बंसल का शव आज बेमेतरा जिले के शिवनाथ नदी में तैरते हुए मिला। शव के डिस्पोज होने से मचांदूर मेडिकल कालेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

दुर्ग कादंबरी नगर निवासी और ग्राम समोदा स्थित बजरंग एग्रोटेक (राइस मिल) के संचालक अनिल बंसल के गुमशुदगी की रिपोर्ट कल देर रात परिजनों ने मोहन नगर थाना में दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस और परिजन लगातार पतासाजी में जुटे हुए थे। आज पुलिस को उसके कार की जानकारी मिली। मृतक अनिल बंसल की कार नंदिनी थाना क्षेत्र के अरसनारा एनीकेट के करीब लावारिश हालत में मिली।

जांच करने पर पुलिस को मृतक की चप्पल दिखाई दी। जिसके बाद अंदेशा हुआ कि कहीं न कहीं कोई दुर्घटना हो चुकी है,आज सुबह से ही SDRF की टीम ने मोर्चा संभाल लिया था। वहीं पुलिस को अलग अलग 3 स्थानों से लोगों के द्वारा बनाए वीडियो मिले जिसमें एक शव बहते हुए नजर आ रहा है। चूंकी नदी में पानी का बहाव काफी तेज था तो किसी ने नदी में उतरकर शव को किनारे लाने की जोखिम नहीं उठाया।

आखिरकार SDRF को बेमेतरा जिले के देवकर थाना अंतर्गत परोपड़ा गांव के शिवनाथ नदी में शव उफने हुए बरामद हुआ। SDRF ने शव को रेस्क्यू कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। चुकी 24 घंटे से अधिक का समय शव को पानी में डूबने के कारण शव डिस्पोज होने लगा था। इसलिए शव को सरकारी मेडिकल कालेज कचंदूर भेजा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *