WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788632560', '216.73.216.229')

निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की तारीखों का जल्द होगा ऐलान, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज - Somanshu News

निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की तारीखों का जल्द होगा ऐलान, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज

निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की तारीखों का जल्द होगा ऐलान, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तिथियां जल्द घोषित हो सकती हैं। चुनाव आयोग ने प्रदेश की सभी पंचायतों और नगरीय निकायों के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य पूरा कर लिया है। आज, 18 जनवरी को इन मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा, जिसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

राज्य में प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि सोमवार से आचार संहिता लागू हो सकती है। इसके तहत, पहले नगरीय निकायों का चुनाव कराया जाएगा, उसके बाद पंचायत चुनाव होंगे। यह तय है कि दोनों चुनावों की घोषणा एक साथ की जाएगी, हालांकि मतदान अलग-अलग दिनों में होगा।

ज्ञात हो कि नगरीय निकायों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, और इन सभी में प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। आयोग ने पहले जिन कार्यक्रमों की घोषणा की थी, उसमें बदलाव करते हुए निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी से बढ़ाकर 18 जनवरी किया गया है।

राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव की पूरी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदान का तरीका मतपत्र द्वारा होगा, जबकि नगरीय निकायों के चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का उपयोग किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *