WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781434167', '142.44.228.3')

करंट लगने से दंपती की मौत : पति को खंभे से लगा करंट, तो बचाने दौड़ी पत्नी भी चिपकी - Somanshu News

करंट लगने से दंपती की मौत : पति को खंभे से लगा करंट, तो बचाने दौड़ी पत्नी भी चिपकी

करंट लगने से दंपती की मौत : पति को खंभे से लगा करंट, तो बचाने दौड़ी पत्नी भी चिपकी

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक दंपती की मौत हो गई। उनका 8 साल का एक बेटा है। जो अब अनाथ हो गया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के मनगांव का है।

दरअसल, आदर्श नगर में दुर्योधन महंत और उसकी पत्नी पार्वती महंत किराए के मकान में रह रहे थे। उनके मकान के पास एक बिजली का खंभा है। दुर्योधन उस खंभे के पास गया, तो उसे करंट लग गया। उसे बचाने के लिए पत्नी दौड़ी, तो वो भी चिपक गई।

लोगों ने बिजली खंभे की जांच करने की मांग

आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि, ऐसे खतरनाक खंभों की जांच करें, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *