WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783283230', '216.73.216.48')

खेलो इंडिया के खिलाड़ियों का कपल डांस…वायरल, तिरंदाजी के हेड-कोच बर्खास्त - Somanshu News

खेलो इंडिया के खिलाड़ियों का कपल डांस…वायरल, तिरंदाजी के हेड-कोच बर्खास्त

खेलो इंडिया के खिलाड़ियों का कपल डांस…वायरल, तिरंदाजी के हेड-कोच बर्खास्त

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीरंदाज खिलाड़ियों से कपल डांस कराने का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़कियों के साथ लड़के रफ्ता-रफ्ता आंख मेरी लड़ी है….गोरी तेरे नैनो में हम बस जाते…जैसे गानों पर थिरक रहे हैं।

इस आयोजन के दौरान तीरंदाजी के हेड कोच निलेश गुप्ता भी मौजूद रहे। कपल डांस कराने के मामले में स्पोर्ट्स संचालक ने हेड कोच निलेश गुप्ता को बर्खास्त कर दिया है।

27 खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे

दरअसल, खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई स्टेडियम में बने आर्चरी मैदान में प्रदेश भर के खिलाड़ी तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। वर्तमान में यहां 27 खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ी हैं।

राज्य शासन ने दीपावली पर्व पर 27 से 3 नवंबर तक अवकाश घोषित किया था। इसके चलते खिलाड़ियों को भी अवकाश दिया गया था, लेकिन आर्चरी के खिलाड़ियों का 24 नवंबर से राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता होना है, जिसकी प्रैक्टिस के लिए उन्हें घर जाने नहीं दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बहाने कपल डांस

इस दौरान खिलाड़ियों ने ग्राउंड में ही लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया, लेकिन इसके लिए खेल विभाग के संचालक से अनुमति नहीं ली गई थी। खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के बहाने कपल डांस की प्रस्तुति भी दी।

जिला खेल अधिकारी वीडियो क्लिप भेजकर रिपोर्ट मांगी

इसकी जानकारी खेल विभाग के संचालक तनुजा सलाम तक पहुंच गई। उन्होंने जिला खेल अधिकारी वीडियो क्लिप भेजकर रिपोर्ट मांगी। जांच प्रतिवेदन में कपल डांस कराने की बात सामने आई। लिहाजा, संचालक ने हेड कोच निलेश गुप्ता को बर्खास्त कर दिया गया है।

खेल अधिकारी बोले- अशोभनीय हरकत के चलते लिया एक्शन

जिला खेल अधिकारी ए एक्का ने कहा कि अभिभावकों के द्वारा यह कहा जा रहा है कि दीपावली में छुट्टी ना देकर इस तरह से कपल डांस क्यों कराया गया। हेड कोच निलेश गुप्ता के शामिल होना अशोभनीय और अनुशासनहीनता है।

हेड कोच ने प्रशिक्षण पर फोकस न कर एक्सीलेंस सेंटर का माहौल खराब करने का कार्य किया है। यही वजह है खेल संचालक ने उन्हें बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *