WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784845908', '216.73.216.25')

रेत माफिया और ग्रामीणों के बीच मारपीट व गोलीबारी का मामला, पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक गिरफ्तार - Somanshu News

रेत माफिया और ग्रामीणों के बीच मारपीट व गोलीबारी का मामला, पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक गिरफ्तार

रेत माफिया और ग्रामीणों के बीच मारपीट व गोलीबारी का मामला, पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक गिरफ्तार

राजनांदगांव  : राजनांदगांव जिले के मोहड़ गांव में बुधवार रात रेत माफियाओं और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद रेत माफियाओं ने ग्रामीणों पर गोलीबारी कर दी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वार्ड के पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक भगवती निषाद शामिल हैं। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

शहर से सटे मोहड़ वार्ड नंबर-49 में बुधवार रात अवैध रेत खनन को लेकर ग्रामीणों और रेत माफियाओं के बीच तीखा विवाद हो गया। ग्रामीणों ने रेत खनन का विरोध किया, जिसके बाद अज्ञात रेत माफियाओं ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की और गोलीबारी की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली खोखे और बुलेट का अगला हिस्सा बरामद किया।

पुलिस ने इस मामले में वार्ड पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल था, जिसे शांत करने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *