WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784375781', '51.75.236.145')

शिक्षा विभाग के विकास कार्यो में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी :गिरधर जायसवाल - Somanshu News

शिक्षा विभाग के विकास कार्यो में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी :गिरधर जायसवाल

शिक्षा विभाग के विकास कार्यो में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी :गिरधर जायसवाल

सक्ती:सक्ती में शिक्षा विभाग के कई स्कूलों में भवन जीर्णोद्धार एवँ सौदर्यीकरण कार्य मे कोई भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही की जायेगी उक्त विचार विधानसभा क्षेत्र सक्ती के विधायक एवँ नेता प्रतिपक्ष के कलेक्टर कार्यालय एवँ शिक्षा विभाग के विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने आज प्राथमिक विद्यालय रगजा के परिसर में लगे पेवर ब्लाक एव बाउंड्रीवाल के कार्य का निरीक्षण करने पहुचे श्री जायसवाल ने बताया कि रागजा मीडील स्कुल में लगे पेवर ब्लाक अभी लगे कुछ ही महीने हुए है और जीर्ण शीर्ण हो गया हैं जबकि इतने छोटे जगह में लगभग 17-18 लाख रुपये खर्च हुए लेकिन जगह जगह उखड़ गए हैं वहीं बाउंड्रीवाल निर्माण में भी भ्रष्टाचार हुआ है उक्त कार्य में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसमे सरपँच को कार्य एजेंसी बनाया गया था लेकिन कार्य किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कार्य किया गया है इसमें संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही हेतु नेता प्रतिपक्ष को अवगत कराया जावेगा विधानसभा क्षेत्र सक्ती में कई स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके एवं स्वच्छ स्कूल रहे इसके लिए अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं सभी स्कूलो के विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा

श्री जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार बनी है पूरे प्रदेश में अपराध एवँ भ्रष्टाचार चरम पर है कानून व्यवस्था का डर किसी को नहीं हैं चल रहे भ्रष्टाचार जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उन्हें भाजपा से संबंधित व्यक्तियों द्वारा ही कराया जा रहा है और शासन के द्वारा जो स्टीमेट बनाया जा रहा है और राशि दी जा रही है उस पर कार्य न कर कमीशन का लेनदेन कर एस्टीमेट के आधार पर काम न होने के बाद भी ज्यादा राशि भुगतान कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है इंजीनियर जनपद अधिकारी ठेकेदार के द्वारा बच्चों की जगह में हो रहे निर्माण कार्य को भी कमिशन का खेल कर गुणवत्ताहीन कार्य कराया जा रहा है इसे ही प्रतीत होता है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी किस प्रकार से बच्चों के विकास के लिए कार्य कर रही है अनियमितता की शिकायत उच्चाधिकारियों को भी की गई तथा समय सीमा पर निर्माण कार्य पर जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने की


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *