WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784421197', '51.195.244.219')

राजधानी रायपुर में 4 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम कर्मचारी रहे हड़ताल पर - Somanshu News

राजधानी रायपुर में 4 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम कर्मचारी रहे हड़ताल पर

राजधानी रायपुर में 4 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम कर्मचारी रहे हड़ताल पर

रायपुर: नगर निकायों के कर्मचारियों को छठवें व सातवें वेतनमान की एरियर्स राशि के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर नगर पालिक निगम रायपुर के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल रहे। उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करने नारे भी लगाये तथा साथ ही निगम मुख्यालय के सामने गार्डन से बूढ़ातालाब इंडोर स्टेडियम तक रैली निकाली।

उनकी प्रमुख मांगों में- 1. नगरीय निकायों में प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से सुनिश्चित हो। 2. नगरीय निकायों में अन्य विभाग की भांति ओल्ड पेंशन योजना शीघ्र ही लागू किया जावे एवं सामान्य प्रशासन विभाग एवं वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश/निर्देश जिस तिथि से जारी हो उस तिथि से आदेश निर्देश समस्त नगरीय निकायों में पूर्णतः लागू हो। 3. नगरीय निकायों में मृतक कर्मचारी के परिवारों को शीघ्र ही संभाग स्तर में रिक्त पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जावे। 4. नगरीय निकायों के कर्मचारियों को 6वें व 7वें वेतनमान की एरियर्स की राशि का भुगतान थी। आज के हड़ताल में कर्मचारियों-अधिकारियों का अच्छा समर्थन मिला। इस दौरान निगम कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा परंतु क्षेत्र में सफाई और जल आपूर्ति बाधित नहीं हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *