अवैध शराब बेचने वालों पर लगातार की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही
सक्ती : थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव (रापुसे) , श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुंवर (रापुसे) द्वारा अवैध शराब परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने दिए गए निर्देश के परिपालन में थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा दिनांक 20.09.2025 को मुखबीर सूचना पर ग्राम अरसिया एवं ग्राम नंदेली मे शराब रेड कार्यवाही किया गया जो (01) विक्रम कुमार खुंटे पिता गेंदराम खुंटे उम्र 30 साल निवासी अरसिया थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ0ग0) को ग्राम अरसिया के नहर पार मे अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 02 नग 05-05 लीटर क्षमता वाली पीले रंग के प्लास्टिक जेरिकेन में लगभग 05-05 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 01 नग हरे रंग के प्लास्टिक बाटल में लगभग 02 लीटर कच्ची महुआ शराब गंधयुक्त तरल पदार्थ जुमला 12 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1200 रूपये व (02) दिलीप कुमार पलांगे पिता स्व0 फिरत राम पलांगे उम्र 33 साल निवासी नंदेली थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ0ग0) को नंदेली भांठा में अवैध रूप से कच्ची महुवा शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 02 नग 05-05 लीटर क्षमता वाली पीले रंग के प्लास्टिक जेरिकेन में लगभग 05-05 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 01 नग हरे रंग के प्लास्टिक बाटल में लगभग 01 लीटर कच्ची महुआ शराब गंधयुक्त तरल पदार्थ जुमला 11 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1100 रूपये को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है एवं आज दिनांक 21,09,2025 को ग्राम कांशीगढ़ में शराब रेट कार्यवाही किया जो आरोपी अमृतलाल साहू पिता खुरखुरी साहू उम्र 59 साल साकिन कांशीगढ थाना जैजैपुर को गंगा सागर तालाब के पास शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 02 नग 05-05 लीटर क्षमता वाले पीले रंग के प्लास्टिक जारीकें में लगभग 05-05 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 01 नग हरे रंग के प्लास्टिक बॉटल में लगभग 01 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला 11 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1100 /रु को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया उक्त आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं उक्त तीनो आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से तीनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 21-09-2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तीनो आरोपी का जेल वारंट बनने से तीनो आरोपी को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी एस राजपूत, सउनि राधेश्याम राठौर, प्र.आर. 08 लक्ष्मीनारायण कंवर, आर. 294 दिनेश पटेल, आर. 295 गोविन्द पटेल, आर. 169 प्रहलाद सोनवानी, आर. 243 रामकुमार उरांव, आर. 264 यादराम चन्द्रा, आर. 261 त्रिलोक सिंग ध्रुव, आर. 210 कामता मार्चे, 192 मनोज लहरे, व म. आर. 393 पूजा सिदार का विशेष योगदान रहा
