WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784744426', '216.73.216.25')

अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा है कांग्रेस की संघ पर प्रतिबंध लगाने की मांग, बौद्ध संघ के अध्यक्ष का बड़ा बयान - Somanshu News

अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा है कांग्रेस की संघ पर प्रतिबंध लगाने की मांग, बौद्ध संघ के अध्यक्ष का बड़ा बयान

अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा है कांग्रेस की संघ पर प्रतिबंध लगाने की मांग, बौद्ध संघ के अध्यक्ष का बड़ा बयान

 नई दिल्ली:  भारतीय बौद्ध संघ के अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल ने कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने की मुहिम को अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा बताया है। बौद्ध नेता ने कहा कि भारत की प्रगति अंतरराष्ट्रीय शक्तियों की आंखों में चुभ रही है और वे देश को अस्थिर करने की कोशिश में लगी हैं।

देश में कांग्रेस पार्टी उसके मोहरे के तौर पर काम करते प्रतीत होती है। कुछ वर्ष से देश की सैन्य क्षमताओं, ऑपरेशन सिंदूर, न्यायपालिका व चुनाव आयोग समेत लोकतंत्र के अन्य स्तंभों को कठघरे में खड़ा कर बदनाम करने का प्रयास उसकी बानगी है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की ओर से संघ की शाखाओं और आयोजनों पर प्रतिबंध के बाद अब पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संघ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है, जबकि पूर्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व विपक्ष के नेता राहुल गांधी संघ पर लगातार हमलावर रहे हैं।

कांग्रेस के सत्ता में रहते षड्यंत्रपूर्वक संघ पर प्रतिबंध लगे, लेकिन हर बार संघ और मजबूत होकर निकला है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *