WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780876081', '51.195.244.19')

एसआईआर को लेकर सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति मे कांग्रेस की समीक्षा बैठक आयोजित - Somanshu News

एसआईआर को लेकर सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति मे कांग्रेस की समीक्षा बैठक आयोजित

एसआईआर को लेकर सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति मे कांग्रेस की समीक्षा बैठक आयोजित

रायपुर :  22 नवंबर 25 एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के सहप्रभारी विजय जांगिड़ द्वारा कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति, बूथ स्तर की तैयारियों और संगठन की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। सहप्रभारी विजय जांगिड़ ने पदाधिकारियों को इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में रायपुर पश्चिम विधानसभा एवं रायपुर दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारी, बीएलए,कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कांग्रेस नेताओ ने स्पष्ट कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो, इसके लिए बूथ स्तर पर लगातार कार्य किया जाएगा। इस बैठक मे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे विकास उपाध्याय प्रमोद दुबे कन्हैया अग्रवाल मदन तालेडा आकाश शर्मा शिव सिह ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *