WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1742740559', '18.97.14.89')

25 वर्षीय पेपर बांटने वाले युवा पर कांग्रेस ने जताया भरोसा, वार्ड 9 से बनाया पार्षद प्रत्याशी - Somanshu News

25 वर्षीय पेपर बांटने वाले युवा पर कांग्रेस ने जताया भरोसा, वार्ड 9 से बनाया पार्षद प्रत्याशी

25 वर्षीय पेपर बांटने वाले युवा पर कांग्रेस ने जताया भरोसा, वार्ड 9 से बनाया पार्षद प्रत्याशी

रायपुर: नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस बीच, कांग्रेस ने रायपुर के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 09 से 25 वर्षीय गावेश साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है। गावेश एक साधारण परिवार से हैं और पिछले 10 वर्षों से घर-घर जाकर अखबार बांटने का काम कर रहे हैं।

इसके अलावा, वे गौ सेवा में भी सक्रिय हैं और अब तक डेढ़ सौ से अधिक गायों की देखभाल, इलाज, और मिट्टी देने जैसे कार्यों में योगदान दे चुके हैं।

गावेश की मेहनत और सेवा भाव को देखते हुए कांग्रेस आला कमान ने उन पर भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड 09 से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गावेश अब क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *