WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780290077', '147.235.199.153')

नवंबर में बड़े पर्दे पर जमकर होगा धमाल, कॉमेडी फिल्मों की रहेगी धूम - Somanshu News

नवंबर में बड़े पर्दे पर जमकर होगा धमाल, कॉमेडी फिल्मों की रहेगी धूम

नवंबर में बड़े पर्दे पर जमकर होगा धमाल, कॉमेडी फिल्मों की रहेगी धूम

नवंबर…सिनेमा प्रेमियों के लिए सुपरहिट रहने वाला है। वजह है एक से बढ़कर एक फिल्में नवंबर में पर्दे पर नजर आने वाली हैं। सभी फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े स्टार नजर आने वाले हैं। इसलिए दर्शकों को भी बेसब्री से इनका इंतजार है।

सात नवंबर को हक और जटाधरा

सात नवंबर को हक फिल्म रिलीज हो रही है। इसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म रियल स्टोरी पर बनी हुई है। मशहूर शाह बानो केस पर यह फिल्म बनाई गई है। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा द्वारा अभिनीत जटाधरा रिलीज हो रही है।

दे दे प्यार दे-2 14 नवंबर को आएगी

अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे-2 भी नवंबर में ही आ रही है। यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हो रही है। दे दे प्यार दे में अजय देवगन और रकुल प्रीत, तब्बू की जोड़ी को खूब सराहना मिली थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब गुदगुदाया था।

मस्ती-4 में दिखेंगे विेवेक, रितेश और आफताब

21 नवंबर को मस्ती-4 रिलीज हो रही है। यूथ्स को इस फिल्म का इंतजार है। इसके अलावा जिन्होंने पहली मस्ती फिल्म से लेकर तीनों पार्ट देखे हैं, उन्हें इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसमें भी विवेक ओबेरोय, रितेश देशमुख और आफताब की जोड़ी नजर आने वाली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *