WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776535183', '185.191.171.4')

कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट - Somanshu News

कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट

कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट

रायपुर :  राज्य शासन ने 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं. कई जिलों के कलेक्टर इधर से उधर किए गए हैं. कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को सरगुजा का कलेक्टर बनाया गया है. वहीं दंतेवाड़ा कलेक्टर की ज़िम्मेदारी संभाल रहे कुणाल दुदावत को कोरबा कलेक्टर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव को दंतेवाड़ा और नारायणपुर कलेक्टर रही प्रतिष्ठा ममगाई को बेमेतरा का कलेक्टर बनाया गया है. नम्रता जैन को नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है.

देखें पूरी सूची

1.  भोसकर विलास संदिपान, भा.प्र.से. (2011) 

पूर्व पद: कलेक्टर, जिला-सरगुजा

नया पद: अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

2.  रणबीर शर्मा, भा.प्र.से. (2012) 

पूर्व पद: कलेक्टर, जिला-बेमेतरा

नया पद: प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

कार्यभार ग्रहण करने पर  संजीव कुमार झा केवल इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

3.  अजीत वसंत, भा.प्र.से. (2013) 

पूर्व पद: कलेक्टर, जिला-कोरबा

नया पद: कलेक्टर, जिला-सरगुजा (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

4.  कुणाल दुदावत, भा.प्र.से. (2017)

पूर्व पद: कलेक्टर, जिला-दंतेवाड़ा

नया पद: कलेक्टर, जिला-कोरबा (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

5.  देवेश कुमार ध्रुव, भा.प्र.से. (2018) 

पूर्व पद: कलेक्टर, जिला-सुकमा

नया पद: कलेक्टर, जिला-दंतेवाड़ा (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

6. सु. प्रतिष्ठा ममगाई, भा.प्र.से. (2018) 

पूर्व पद: कलेक्टर, जिला-नारायणपुर

नया पद: कलेक्टर, जिला-बेमेतरा (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

7. सु. नम्रता जैन, भा.प्र.से. (2019) 

पूर्व पद: अपर कलेक्टर, रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार सेंटर प्रभारी, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

नया पद: कलेक्टर, जिला-नारायणपुर (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

8.  अमित कुमार, भा.प्र.से. (2019) 

पूर्व पद: आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर

नया पद: कलेक्टर, जिला-सुकमा (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

9.  प्रकाश कुमार सर्वे, भा.प्र.से. (2019) 

पूर्व पद: अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़

नया पद: आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

10.  गजेन्द्र सिंह ठाकुर, भा.प्र.से. (2019) 

पूर्व पद: अपर कलेक्टर, सुकमा

नया पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

11. सु. रोमा श्रीवास्तव, भा.प्र.से. (2020) 

पूर्व पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी

नया पद: उप सचिव, मंत्रालय (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *