WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778618151', '54.38.147.36')

कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जावंगा एजुकेशन सिटी में चल रहे निर्माण कार्यो का लिया जायजा - Somanshu News

कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जावंगा एजुकेशन सिटी में चल रहे निर्माण कार्यो का लिया जायजा

कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जावंगा एजुकेशन सिटी में चल रहे निर्माण कार्यो का लिया जायजा

दंतेवाड़ा : एजुकेशन सिटी जावंगा को दंतेवाड़ा जिले में शिक्षा हब की संज्ञा दी जाती है अब यहां मूलभूत खेल सुविधाएं और अधोसंरचना विकसित कर इसे एक स्पोर्ट्स सिटी रूप देने का जिला प्रशासन की ओर से विशेष पहल की जा रही है।इन सुविधाओं की बदौलत स्थानीय स्तर के खिलाडि़यों को सर्व सुविधा युक्त खेल परिसर मिलेगा। इसके अलावा वे अपने पसंदीदा खेल को परिष्कृत कर उसमें पारगंत होने में भी शुरूआती मदद मिलेगी।इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा यहां क्रिकेट स्टेडियम, आर्चरी रेंज, खेल मानकों के अनुसार स्वीमिंग पूल, का निर्माण किया जा रहा है।इस संबंध में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा बुधवार निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम, स्विमिंग पूल, आर्चरी रेंज (तीरंदाजी) का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट स्टेडियम में षेड, पवेलियन, गैलरी, बाउंड्री वॉल निर्माण, स्टेडियम में लाइटिंग व्यवस्था के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तथा इसके पूर्ण होने के मियाद भी निर्धारित की।

इस अवसर पर कलेक्टर ने तीरंदाजी के विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए पूरी लगन से इसे इसमें महारत हासिल करने की समझाइश दी इस दौरान उन्होंने भी तीरंदाजी के लक्ष्य बोर्ड पर निशाना साधा। मौके पर उन्होंने कहा कि गीदम जावंगा एजुकेशन सिटी में खेल सुविधाओं को विकसित करने का उद्देश्य यह है कि स्थानीय प्रतिभाओं को प्रारंभिक दौर की सभी खेल सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा कर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए तैयार किया जा सके। इसके अलावा ’’खेलो इडिया खेलो’’ एवं ’’बस्तर ओलोपिंक’’ जैसी स्पर्धाएं भी यहां सफलतापूर्वक आयोजित की जा सकेगीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *