WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1774013668', '85.208.96.204')

पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे सीएम साय : बिलासपुर में अरुण साव तो बस्तर में गृहमंत्री फहराएंगे तिरंगा,रमन सिंह राजनांदगांव में लेंगे सलामी - Somanshu News

पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे सीएम साय : बिलासपुर में अरुण साव तो बस्तर में गृहमंत्री फहराएंगे तिरंगा,रमन सिंह राजनांदगांव में लेंगे सलामी

पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे सीएम साय : बिलासपुर में अरुण साव तो बस्तर में गृहमंत्री फहराएंगे तिरंगा,रमन सिंह राजनांदगांव में लेंगे सलामी

रायपुर :  छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस को लेकर अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। कल प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से ध्वजारोहण करेंगे। वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर में तिरंगा फहराएंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री और विलासपुर सांसद तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में करेंगे ध्वजारोहण।

सुबह 9 बजे सीएम फहराएंगे तिरंगा

सीएम विष्णुदेव साय रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराएंगे, परेड की सलामी लेंगे। साय कल स्वतंत्रता दिवस पर कई अहम घोषणाएं कर सकते हैं। गौवंश को सड़क हादसे से बचाने की योजना सरकार ला सकती है। प्रदेश के 4 लाख सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और एरियर्स का भी ऐलान हो सकता है।

शासकीय विभागों को हाईटेक बनाने डिजिटल वर्क सिस्टम, कानून व्यवस्था में मजबूती लाने के लिए पुलिस से जुड़ी नई व्यवस्थाएं, किसानों-मजदूरों, आदिवासियों से जुड़ी योजनाओं का ऐलान सीएम कर सकते हैं।

अरुण साव को बिलासपुर का जिम्मा

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जब कि उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में रहेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आज मुख्य अतिथियों के नामों की सूची जारी कर दी गई है।

डॉ रमन राजनांदगांव में लेंगे सलामी

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजनांदगांव में, मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा में, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद में, मंत्री केदार कश्यप दुर्ग में, मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा में, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा में, मंत्री ओ.पी चौधरी जांजगीर-चांपा में, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज में, मंत्री टंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

गरियाबंद में रहेंगे रायपुर सांसद

सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में, सांसद विजय बघेल बालोद में, सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, सांसद चिंतामणी महाराज जशपुर में, सांसद रूपकुमारी चौधरी बेमेतरा में, सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में, सांसद कमलेश जांगड़े सक्ती में, सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा में, सांसद भोजराज नाग कांकेर में, सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

इन जिलों में विधायक रहेंगे मौजूद

विधायक पुन्नु लाल मोहले मुंगेली में, धरम लाल कौशिक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में, अमर अग्रवाल कबीरधाम में, अजय चंद्राकर धमतरी में, भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर में, विक्रम उसेंडी बीजापुर में, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में, किरण देव सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में करेंगे, जब कि विधायक रेणुका सिंह कोरिया में और लता उसेंडी कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *