Citroen ने Dark Edition में लॉन्च कर दीं एक नहीं तीन-तीन कारें, जानें क्या है खासियत और कितनी होगी कीमत
फ्रांस की वाहन निर्माता Citroen की ओर से अपनी कारों को Dark Edition के साथ लॉन्च कर दिया गया है। किन कारों को इस एडिशन के साथ लॉन्च किया गया है। किस तरह के फीचर्स इनमें दिए गए हैं। किस कीमत पर इन कारों को नए एडिशन के साथ खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
सिट्रॉएन की ओर से अपनी कारों को डार्क एडिशन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से तीन कारों को इस एडिशन के साथ पेश किया गया है। जिनमें Citroen C3, Citroen Aircross और Citroen Basalt शामिल हैं। इन कारों को सिट्रॉएन के ब्रान्ड अंबेसडर MS Dhoni ने लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इस डार्क एडिशन की लिमिटेड यूनिट्स की ही बिक्री की जाएगी, लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई है कि इस एडिशन की कितनी यूनिट्स को बनाया जाएगा।
Citroen Aircross के Dark Edition में भी डार्क क्रोम ग्रिल के साथ लोगो, डार्क बैजिंग, हाई ग्लॉस ब्लैक गियर लीवर, लावा रेड इंसर्ट के साथ सीट और डोर आर्मरेस्ट, एंबिएंट लाइट, फुटवेल लाइट, सीटबेल्ट कुशन, इलूमिनेटिड सिल प्लेट को दिया गया है।
