WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784451192', '198.244.226.231')

गृहमंत्री विजय शर्मा को बच्चे ने सुनाया भजन, बोले- मैं इनका फैन - Somanshu News

गृहमंत्री विजय शर्मा को बच्चे ने सुनाया भजन, बोले- मैं इनका फैन

गृहमंत्री विजय शर्मा को बच्चे ने सुनाया भजन, बोले- मैं इनका फैन

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा खुद को एक बच्चे का फैन मानते हैं। यह बच्चा देख नहीं सकता, लेकिन इसकी आवाज के सभी दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर बच्चे के भजन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विजय शर्मा को भजना सुनाते दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि बच्चे का नाम टिकेश्वर वैष्णव है, जो कवर्धा जिले के ज्ञानपुर का रहने वाला है। वह सिघनपुरी के दृष्टि और श्रवण बाधिर स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। टिकेश्वर के भजन को सुनकर हर कोई मस्त हो जाता है। टिकेश्वर छोटी सी उम्र में आध्यात्मिक सोच रखता है। वह अपना गुरु राम कथा वाचक रामभद्राचार्य को मानता है।

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी भजन सुनाया

दरअसल, हाल ही में गृहमंत्री विजय शर्मा कवर्धा गए हुए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात टिकेश्वर से हुई। वह टिकेश्वर से भजन सुने बिना रह नहीं सके। विजय शर्मा ने बड़े ही प्यार से टिकेश्वर से कहा कि भैया राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी वाला भजन सुना दो। इसके बाद टिकेश्वर अपने अंदाज में भजन गाने लगा। विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया।

रामभद्राचार्य को मानता है गुरु

टिकेश्वर राम कथा वाचक रामभद्राचार्य को गुरु मानता है। रामभद्राचार्य भी दृष्टिहीन संत हैं। भगवान राम के जीवन पर कथा सुनाते हैं। टिकेश्वर ने गृह मंत्री विजय शर्मा को बताया कि वह रामभद्राचार्य से मिलना चाहता है उनकी तरह राम कथा करना भागवत गीता सुनाना सीखना चाहता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *