WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784687790', '216.73.216.43')

छत्तीसगढ़ :साइकिल फेंसिग तार से टकराई, करंट से दो मासूम बच्चों की मौत - Somanshu News

छत्तीसगढ़ :साइकिल फेंसिग तार से टकराई, करंट से दो मासूम बच्चों की मौत

छत्तीसगढ़ :साइकिल फेंसिग तार से टकराई, करंट से दो मासूम बच्चों की मौत

बलौदा थाना अंतर्गत चारपारा के आश्रित ग्राम पंचायत शनिचराडीह के दो मासूम बच्चो की मौत फेंसिग मे आये करेंट से हो गयी है । परिजनो ने बताया कि गुलशन पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 5 साल रुद्र पटेल पिता गणेशराम उम्र 5 साल दोनो दोस्त थे और एक साथ खेला करते थ । बताया जा रहा है कि दोनो नौनिहालो का परसो ही गांव के स्कूल मे प्रवेश कराया गया है ।

बताया जा रहा है वे दोनो साइकिल से खेल रहे थे और गांव की गली मे खेल रहे थे कि अचानक साइकिल फेंसिग तार से टकराई और बच्चे को झटका लगा और साइकिल उठाने की कोशिश मे बच्चा तार से चिपक गया , दूसरे बच्चे ने छुड़ाने की कोशिश की तो वह भी चिपक गया और कुछ देर संघर्ष के बाद दोनो बच्चो ने दम तोड़ दिया है । हर बरसात मे इस तरह की घटनाएं घट रही है लेकिन विद्युत विभाग लापरवाही पूर्वक केवल कमीशन खाने मे व्यस्त है । अगर बरसात पूर्व ऐसे खंबो और लटके तारो को व्यवस्थित कर ले तो कई जाने बचाई जा सकती है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *