छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिली 3 लाख 3 हजार 384 अतिरिक्त पीएम आवास की मंजूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने जताया आभार
रायपुर: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 3 लाख 3 हजार 384 अतिरिक्त आवासों की मंजूरी दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ को तीन लाख तीन हजार 384 अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास स्वीकृति की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के आवासहीनों के हित में लिए गए इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
केंद्रीय शिवराज सिंह ने पत्र में बताया कि इस अतिरिक्त मंजूरी को मिलाकर अब वित्तीय वर्ष 2024 -25 में छत्तीसगढ़ को कुल 11 लाख 65 हजार 315 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास समग्र विकास का लक्ष्य दिया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने नगरी प्रशासन मंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरंग के मार्गदर्शन के अनुसार एक गरीब आम व्यक्ति का सपना साकार करते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में 1035 पक्के मकान तैयार कर लिए गए हैं। साथ ही शहर के अकोली रोड मार्ग पर PMAY-U के AHP घटक के 116 फ्लैट बनकर तैयार है। नगर पालिका आरंग के योजना कक्षा में PMAY-U 2.0 के ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं, जो भी व्यक्ति अभी तक PMAY-U 2.0 में आवेदन नहीं किए हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ योजना शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
