WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788141556', '216.73.216.45')

छत्तीसगढ़ : पत्नी के रहते डॉक्टर पति ने चुपके से रचाई दूसरी शादी, पत्नी ने न्याय दिलाने लगाई गुहार - Somanshu News

छत्तीसगढ़ : पत्नी के रहते डॉक्टर पति ने चुपके से रचाई दूसरी शादी, पत्नी ने न्याय दिलाने लगाई गुहार

छत्तीसगढ़ : पत्नी के रहते डॉक्टर पति ने चुपके से रचाई दूसरी शादी, पत्नी ने न्याय दिलाने लगाई गुहार

कांकेर : जिले में स्वास्थ्य विभाग से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्त डॉक्टर मिथलेश साहू अपनी शादी के चंद दिनों बाद ही अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर लिया, जब दूसरी पत्नी से डॉक्टर को बेटी हुई तब कहीं जाकर मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद पहली पत्नी ने मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग में न्याय के लिए गुहार लगाई है। वही इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच दल गठित कर दिया है। बयान के बाद कार्यवाही करने की बात कही है.

मिली जानकारी के अनुसार, डिगेश्वरी साहू जो कि, महासमुंद की रहने वाली है। उसकी शादी 26 मई 2023 को कांकेर जिले के अमोड़ा में पदस्थ प्रभारी डॉ मिथलेश साहू से हुई थी। शादी के समय डिगेश्वरी साहू जिला पंचायत में पदस्थ थी। पीड़ित महिला के परिजनों ने अपने आर्थिक स्थिति के अनुसार वर पक्ष को दहेज भी दिया था।-

पीड़ित महिला ने बताया कि, शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक चला। लेकिन कुछ महीनों बाद पति डॉ मिथलेश साहू ने अपनी डिगेश्वरी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शादी से करीब 9 महीने बाद 5 फरवरी 2024 को डॉ मिथलेश साहू ने डिगेश्वरी से मारपीट की और उसे अपने घर महासमुंद चले जाने कहा। महिला ने प्रताड़ना सहते हुए भी डॉक्टर का साथ नहीं छोड़ा। लेकिन जैसे ही उसे डॉक्टर की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो वह महासमुंद अपने मायके वापस आ गई।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *