WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781383730', '216.73.216.117')

Chandra Gochar 2025: इन राशियों के लिए अगले दो दिन रहेंगे बेहद खास, चमकेगा राजनीतिक करियर - Somanshu News

Chandra Gochar 2025: इन राशियों के लिए अगले दो दिन रहेंगे बेहद खास, चमकेगा राजनीतिक करियर

Chandra Gochar 2025: इन राशियों के लिए अगले दो दिन रहेंगे बेहद खास, चमकेगा राजनीतिक करियर

नई दिल्ली : ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन का कारक माना जाता है। चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं। वहीं, वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। चंद्र देव की कृपा बरसने से जातक को सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है। साथ ही मानिसक सेहत भी अच्छी रहती है।

ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में चंद्र देव सिंह राशि में विराजमान हैं। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। चंद्र देव के सिंह राशि में उपस्थित रहने से दो राशि के जातकों के लिए अगले दो दिन बेहद खास रहेंगे। इनमें एक राशि के जातकों का राजनीतिक करियर चमकेगा। आइए जानते हैं-

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए चन्द्रमा का गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। खासकर, राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। जो कोई राजनीति क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। राजनीति क्षेत्र में उनका कद बढ़ेगा। समाज और परिवार में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय भी अनुकूल है। बिजनेस से आपको धन लाभ होगा। आपके स्वभाव में चंचलता आएगी। आपको अपनी चंचलता को शक्ति बनाकर जीवन में आगे बढ़ना होगा। आपको विभिन्न प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर कहें तो समय बेहद अनुकूल है।

धनु राशि
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों को बिजनेस में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। अगले दो दिनों में कोई बड़ी विश पूरी होगी। थोड़े से प्रयास से आपको सफलता मिलेगी। यात्रा करने का मौका मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। हालांकि, व्यापार से जुड़े लोग अपनी प्लानिंग को लेकर दुविधा में रह सकते हैं। आप कई बार अपने फैसले बदल सकते हैं। बीच (समुद्र तट) पर जाने का अवसर मिलेगा। चंद्र देव की कृपा से वकील और व्यापारी वर्ग के लोगों को लाभ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *