WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784367821', '189.28.64.172')

भाजपाइयों द्वारा कोड़ेंनार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती - Somanshu News

भाजपाइयों द्वारा कोड़ेंनार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

भाजपाइयों द्वारा कोड़ेंनार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

किरंदुल : भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा सप्ताह 02 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत गुरुवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मजयंती का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पंडित उपाध्याय जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वल्लित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी ने कहा कि दीनदयाल जी ने पूंजीवाद व साम्यवाद को भारत के लिए अनुपयुक्त बताते हुए एकात्म मानववाद का दर्शन दिया, जिसमें व्यक्ति, समाज, प्रकृति और परमात्मा के बीच संतुलन पर बल हैं।उपेंद्र त्रिपाठी ने युवाओं को सनातन धर्म और दीनदयाल जी की विचारधारा से जोड़ना समय की आवश्यकता बताया।इस अवसर पर किरंदुल नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह,धर्मपाल मिश्रा,विक्रम नाहक,मोहित धवन एवं अन्य भाजपाई उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *