सीबीएसई मैट्रिक इंटर रिजल्ट एक-दो दिन में हो सकता है जारी, DigiLocker ने X पर साझा की डिटेल
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स डिजिलॉकर के एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके अपना अकाउंट एक्टिव कर लें। इसके अलावा आप URL https://cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse का उपयोग करके भी अकांउट को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.gov.in का उपयोग करके भी नतीजे चेक कर सकेंगे।
वेबसाइट से नतीजे चेक करने की स्टेप्स
- CBSE Board 10th 12th Result 2025 चेक करने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
इन सभी तरीकों के अलावा जिन स्टूडेंट्स के पास स्मार्टफोन नहीं है वे एसएमएस के जरिये भी रिजल्ट की जांच कर पाएंगे। इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में cbse10 <रोल नंबर> या cbse12 <रोल नंबर> (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” को 7738299899 पर भेजना होगा। इसके कुछ देर बाद रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जायेगा।
