WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781359138', '216.73.216.117')

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर ले सकते हैं बड़े फैसले - Somanshu News

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर ले सकते हैं बड़े फैसले

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर ले सकते हैं बड़े फैसले

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज नवा रायपुर में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी। बैठक का आयोजन दोपहर 3 बजे किया गया है। इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं।

विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले संशोधन विधेयकों के प्रारूप और चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की संभावना है.निकायों में महापौर, अध्यक्षों के सीधे चुनाव के लिए मानसून सत्र में लाए जाने वाले विधेयक के प्रारुप का भी अनुमोदन किया जा सकता है. प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं. बैठक में चालू खरीफ सीजन में बारिश व फसलों की स्थिति और खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *