WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781184963', '206.1.252.217')

मिशन अस्पताल की 12 एकड़ जमीन पर बुलडोजर: 30 से अधिक परिवार बेघर - Somanshu News

मिशन अस्पताल की 12 एकड़ जमीन पर बुलडोजर: 30 से अधिक परिवार बेघर

मिशन अस्पताल की 12 एकड़ जमीन पर बुलडोजर: 30 से अधिक परिवार बेघर

बिलासपुर :  हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने मंगलवार को अवैध कब्जों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 साल पुराने कब्जे पर बुलडोजर चलाया। मिशन अस्पताल क्षेत्र में लगभग 10 एकड़ जमीन पर फैले इस कब्जे को वर्षों से कई परिवारों ने घेर रखा था। सुबह से ही भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की और सभी कच्चे–पक्के निर्माणों को हटाया।

निगम अधिकारियों का कहना है कि जमीन सरकारी रिकॉर्ड में सार्वजनिक संपत्ति दर्ज है। जिस पर लंबे समय से अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कब्जा जल्द हटाया जाए। जिसके बाद प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ पिला पंजा चलाकर जमीन को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, लेकिन प्रशासन ने समझाइश देते हुए जगह खाली कराई। नगर निगम का दावा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी एंटी-एन्क्रोचमेंट कार्रवाई है, जिसका उद्देश्य शहर में अवैध कब्जों पर सख्ती से रोक लगाना है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *