WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776448186', '2001:41d0:303:7b79::1')

बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस नेत्री पर लगाया गंभीर आरोप - Somanshu News

बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस नेत्री पर लगाया गंभीर आरोप

बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस नेत्री पर लगाया गंभीर आरोप

रायपुर: पार्टी में रहते हुए अपने ही नेताओं के खिलाफ देने वाले पूर्व विधायक और मौजूदा समय में कांग्रेस से निष्कासित बृहस्पत सिंह ने एक नया बयान देकर प्रदेश की सियासत में खलबली मचा दी है। बृहस्पत सिंह ने इस बार अपनी पूर्व पार्टी की नेता और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग पर गंभीर आरोप लगाए है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने जरिता लैतफलांग पर जिलाध्यक्ष पद के नाम पर पैसे मांगने के आरोप लगाए है। उनका दावा है कि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मीदवारों को फोन इसके लिए फोन आ रहे है। सरगुजा संभाग में नए जिला अध्यक्षों के नियुक्ति के लिए पैसो की मांग की जा रही है।

हालांकि इस बयानबाजी के बाद कांग्रेस ने भी मोर्चा संभाल लिया। इस बारें में पीसीसी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि, बृहस्पत सिंह का बयान राजनीति से प्रेरित है। पार्टी ने उनको बाहर निकाल दिया है लेकिन वह फिर से पार्टी में आना चाहते है। उनके आवेदन पर विचार नहीं किया गया, इसलिए वे ऐसा बयान दे रहे है।

‘कांग्रेस में लेन-देन का चलन है’ : विजय शर्मा

सुशील आनंद शुक्ला ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ़ किया कि, कांग्रेस में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पारदर्शी तरीके से हो रही है। यह किसी एक व्यक्ति के हाथ में नहीं है, ऐसे में आरोप निराधार हैं। वही कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया ने भी बृहस्पत सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि, आदरणीय बृहस्पति सिंह हमारी पार्टी में नहीं है, ऐसे में वह कपोल कल्पित बातें ना करें। वही बृहस्पत सिंह के आरोपों पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, कांग्रेस में लेन-देन का चलन है। विपक्ष का यह हाल होना ठीक नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *