WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778264949', '51.195.215.218')

पहलगाम आतंकी हमले के 2 आरोपियों आसिफ-आदिल के घर में ब्लास्ट, लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं दोनों आतंकी - Somanshu News

पहलगाम आतंकी हमले के 2 आरोपियों आसिफ-आदिल के घर में ब्लास्ट, लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं दोनों आतंकी

पहलगाम आतंकी हमले के 2 आरोपियों आसिफ-आदिल के घर में ब्लास्ट, लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं दोनों आतंकी

आतंकी नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। पहलगाम आतंकवादी हमले के आरोपियों आसिफ शेख और आदिल ठोकर दोनों के घरों में विस्फोट हुए हैं। दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं।

सुरक्षाबलों को आदिल के घर में एक संदिग्ध बॉक्स मिला था। बीते 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले से जुड़े वीडियो में दोनों नजर आए हैं। इस जघन्य हमले के बाद से ही दोनों फरार हैं। आसिफ और आदिल सहित हमले में शामिल अन्य आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। आतंकियों के हमले में 26 लोगों की मौत हुई है जिनमें से ज्यादातर सैलानी हैं।

2018 में पाकिस्तान गया था आदिल

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा में सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई की है। गुरी इलाके में लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी आदिल ठोकर का घर था, उसे विस्फोट से उड़ा दिया गया है। अनंतनाग पुलिस ने गुरुवार को आदिल का स्केच औपचारिक रूप से जारी किया था। आदिल के बारे में कहा जाता है कि वह 2018 में पाकिस्तान चला गया था। पाकिस्तान में उसने दहशतगर्दी का प्रशिक्षण लिया और फिर कश्मीर वापस आया। आरोप है कि पहलगाम में हमला करने में उसने विदेशी आतंकवादियों की मदद की। इसी ने आतंकियों को बैसरन घाटी तक पहुंचाया।

घाटी में सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी

आसिफ शेख दक्षिण कश्मीर का रहने वाला है। उसके भी घर को विस्फोट से उड़ाया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई के पारे में अभी प्रशासन की तरफ से बयान आना बाकी है लेकिन तस्वीरें और वीडियो बताते हैं कि दोनों आतंकियों के घरों को निशाना बनाया गया है। फरार आतंकियों को ट्रैक करने के लिए सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। हिरासत में लेकर लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। बैसरन घाटी और पहलगाम के अलावा घाटी के अन्य इलाकों में भी आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। बांदीपोरा इलाके में शुक्रवार तड़के एक मुठभेड़ शुरू हुई जो अभी भी जारी है।

आसिफ के घर में मिला संदिग्ध बॉक्स

जानकारी के मुताबिक मोगहामा में आसिफ शेख के घर की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध बॉक्स मिला। इस बॉक्स से तार निकले हुए थे। इस बॉक्स को मौके पर ही निष्क्रिय किया गया जिसमें आवास आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। इस विस्फोट में किसी की जान नहीं गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *