WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784728749', '2a03:2880:f812:62::')

अफसर के पति पीट गए प्रेमिकाओं से, दोनों युवती गिरफ्तार - Somanshu News

अफसर के पति पीट गए प्रेमिकाओं से, दोनों युवती गिरफ्तार

अफसर के पति पीट गए प्रेमिकाओं से, दोनों युवती गिरफ्तार

रायपुर :  मारपीट मामले में गिरफ्तारी हुई है। पहले मामले में सोनी कुमारी ने शिकायत की। जिसमें बताया कि वह गैलेक्सी आइलैंड कॉलोनी में रहती है। वह महालेखाकार कार्यालय में सहायक लेखाकार के पद पर है। 29 जून को रात 1:30 बजे दो लड़की रेशमा किरण और पिंकी सिंह राजपूत नशे की हालत में उनके घर पर घुसे। फिर उनके पति राजेश को खोजने लगे। फिर वापस चले गए।

सुबह 5:30 बजे उनके पति राजेश कुमार सिंह घर आए। उनके सिर से खून निकल रहा था। उनके पीछे दोनों लड़कियां भी घर आ गई, उन्होंने सोनी के सामने फिर एक बार राजेश की पिटाई कर दी। विधानसभा पुलिस से सोनी कुमारी ने लड़कियों के खिलाफ दो अलग-अलग समय में मारपीट की शिकायत की है। इसके बाद लड़कियों पर एक के बाद एक 2 FIR दर्ज किया गया है। दोनों लड़कियों ने सोनी के घर में भी जमकर तोड़फोड़ की है। जिससे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।

इस मामले में रेशमा ने भी विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। जिसमें बताया कि वह राजेश को 3 साल से जानती हैं। वह दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। रेशमा ने बताया कि वह जानती थी कि राजेश शादीशुदा है। लेकिन तभी पता चला कि एक पिंकी सिंह नाम की अन्य महिला के साथ भी उसका संबंध है। FIR के मुताबिक, 29 जून को पिंकी और रेशमा एक ही घर पर थे। तभी सुबह साढ़े 5 बजे राजेश घर आया। फिर उसने गाली गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इन लड़कियों की शिकायत पर भी विधानसभा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *