WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783377775', '216.73.217.58')

हसदेव नदी में डूबे 3 छात्र, जलकुंभी में बुरी तरह फंसे, 2 का शव बरामद - Somanshu News

हसदेव नदी में डूबे 3 छात्र, जलकुंभी में बुरी तरह फंसे, 2 का शव बरामद

हसदेव नदी में डूबे 3 छात्र, जलकुंभी में बुरी तरह फंसे, 2 का शव बरामद

कोरबा :  जिले के दर्री थानांतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीन युवकों में से दो की लाश बरामद कर ली गई है। सागर चौधरी और बजरंग प्रसाद के शव को एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम ने बरामद किया है। दोनों शव जलकुंभी के नीचे फंसे हुए थे। अब केवल आशुतोष सोनकर का पता लगाना बाकी है, जिसकी तलाश जारी है। अधिकारियों ने कहा है कि तीसरे युवक को भी जल्द खोज लिया जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि, कोरबा जिले से 3 कॉलेज छात्र सोमवार सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। लगातार खोजबीन जारी थी। इस बीच हसदेव नदी के बिंझरा घाट के पास छात्रो की बाइक और कपड़े बरामद किए गए थे। इसके बाद से हसदेव नदी में तीनों के डूबने की आशंका जताई गई, जहां पुलिस, एसडीआरएफ और नगर सेना के रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी थी। टीम ने आज गुरुवार को दो छात्रों का शव बरामद कर लिया है। एक की तलाश अब भी जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *