WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776958559', '51.195.244.173')

नीली, भूरी या कजरारी… जैसी आंखें चाहिए वैसी हो जाएगी, बस आपको खर्च करने होंगे इतने पैसे - Somanshu News

नीली, भूरी या कजरारी… जैसी आंखें चाहिए वैसी हो जाएगी, बस आपको खर्च करने होंगे इतने पैसे

नीली, भूरी या कजरारी… जैसी आंखें चाहिए वैसी हो जाएगी, बस आपको खर्च करने होंगे इतने पैसे

आज के समय में सुंदर हर कोई दिखना चाहता है और इसके लिए लोग तरह-तरह की सर्जरी का भी सहारा लेते हैं. सुंदरता पाने की इच्छा लोगों के बीच इतनी ज्यादा प्रबल है कि वो अपने शरीर का ख्याल तक नहीं रखते और उल्टे सीधी सर्जरी करते हैं. अगर सीधे शब्दों में कहे तो विज्ञान ने इतनी ज्यादा तरक्की कर ली है. आपका शरीर आपके हिसाब से अपन बन सकता है. अब इसी तरह की एक सर्जरी इन दिनों चर्चा में है. जिसके सहारे आप अपनी आंख का रंग हमेशा के लिए बदल सकते हैं.

इस सर्जरी का इतना ज्यादा क्रेज देखने को मिला है कि अमेरिका में ये अब वायरल ट्रेंड बन चुका है. जिसका श्रेय लॉस एंजिल्स के एक नेत्र रोग विशेषज्ञ को जाता है. अंग्रेजी वेबसाइट न्यूयॉर्क पोस्ट से बात करते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ (ophthalmologist) श्रेय लॉस ने बताया कि आजकल ये काफी ज्यादा ट्रेंड में है. ये ठीक उसी तरह है, जिस तरीके से लोग ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन, फेस लिफ्ट और बोटॉक्स करवाते हैं और इसमें कोई बुराई नहीं है.

इस पर जब श्रेय से सवाल किया गया कि आखिर ये सर्जरी होती कैसे है तो उन्होंने कहा कि हम कॉर्निया के पास रंग को इंजेक्ट करते हैं. इस प्रक्रिया में हर आंख के लिए लगभग 15 से 20 मिनट लगते हैं और सुन्न करने वाली बूंदों की वजह से यह आमतौर पर दर्द रहित होती है. इसके लिए लोगों को त प्रति आंख $6,000 (लगभग 5 लाख रुपये) है, यानी कुल मिलाकर लगभग $12,000 (10 लाख रुपये) खर्च करने पड़ते हैं.

ये प्रकिया काफी ज्यादा सेफ और सुरक्षित है, जिससे आगे चलकर लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है. यही कारण है कि आजकल इसका ट्रेंड लोगों के बीच काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है. बता दें कि ये डॉक्टर अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर है. इनके TikTok पर लगभग 3.4 मिलियन और Instagram पर 319,000 से अधिक फ़ॉलोअर हैं. जहां ये अपने काम से जुड़े वीडियोज लोगों के बीच शेयर करती रहती है.

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *