Black Friday Sale: सबसे पतले iPhone पर भी मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, चेक करें डील
नई दिल्ली : Apple ने हाल ही में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज के तहत, इस बार कंपनी ने अपने Plus मॉडल को बंद करके एक बिल्कुल नया स्लिम iPhone पेश किया है, जिसका नाम कंपनी ने iPhone Air रखा है। डिवाइस को लॉन्च हुए अभी कुछ समय हो गया है और अब इस लेटेस्ट डिवाइस पर भी फ्लैट डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।
Croma की Black Friday सेल के दौरान, iPhone Air पर अभी शानदार डील मिल रही है। फोन पर न सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है बल्कि शानदार बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिससे फोन की कीमत काफी कम हो गई है। अगर आप भी नए iPhone में अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो एक बार ये डील जरूर चेक करें…
