WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776557342', '85.208.96.208')

महाराष्ट्र: CM पद की रेस के बीच भाजपा का बड़ा कदम, इन दो दिग्गज नेताओं को बनाया पर्यवेक्षक - Somanshu News

महाराष्ट्र: CM पद की रेस के बीच भाजपा का बड़ा कदम, इन दो दिग्गज नेताओं को बनाया पर्यवेक्षक

महाराष्ट्र: CM पद की रेस के बीच भाजपा का बड़ा कदम, इन दो दिग्गज नेताओं को बनाया पर्यवेक्षक

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम को सामने आए एक हफ्ते से ज्यादा समय बीत गया है। हालांकि, महायुति गठबंधन यानी भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के बीच अब तक ये फैसला नहीं हो पाया है कि राज्य में मुख्यमंत्री पद किस नेता को दिया जाएगा। हालांकि, इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने महाराष्ट्र के लिए निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।

4 दिसंबर को विधायक दल की बैठक 

भाजपा की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञाप्ति में कहा गया है- “भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु विजय रूपाणी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब के प्रभारी और केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।” केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में  निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे। आपतो बता दें कि मुंबई में आगामी 4 दिसम्बर की तारीख को महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी।

देवेन्द्र फडणवीस का नाम तय- BJP नेता

पीटीआई के मुताबिक, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में सीएम के रूप में देवेन्द्र फडणवीस का नाम तय है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति में भारतीय जनता पार्टी को 132 सीटें, शिवसेना को 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीट मिलीं है।

शिंदे ने क्या कहा?

राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा है कि नए मुख्यमंत्री के बारे में भाजपा जो भी फैसला करेगी वह उसका पूरा समर्थन करेंगे। शिंदे ने दावा किया कि सरकार के गठन को लेकर महायुति के सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं है। वहीं, दूसरी ओर एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने खुद को उपमुख्यमंत्री पद दिए जाने संबंधी अटकलों को खारिज कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *