WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781157225', '51.195.244.54')

थाना प्रभारी को वर्दी उतरवाने की धमकी दी, बीजेपी कार्यकर्ता फरार - Somanshu News

थाना प्रभारी को वर्दी उतरवाने की धमकी दी, बीजेपी कार्यकर्ता फरार

थाना प्रभारी को वर्दी उतरवाने की धमकी दी, बीजेपी कार्यकर्ता फरार

कवर्धा :  जिले में बीते दिनों राज्योत्सव के दौरान पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच हुआ विवाद अब तक शांत नहीं हुआ है। अब इस मामले में एक नया और बड़ा मोड़ आया है। कवर्धा पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता राकेश यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। वहीं विवाद के बाद से भाजपा कार्यकर्ता राकेश यादव फरार चल रहा है। पुलिस की टीम लगातार राकेश यादव की तलाश कर रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कवर्धा में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस से अभद्रता करने का आरोप लगा है।

वहीं कवर्धा पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता राकेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने राकेश यादव पर थाना प्रभारी ने वर्दी उतरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसी को लेकर थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने राकेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *