WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781361894', '216.73.216.117')

महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी-शाह समेत सीएम विष्णुदेव साय, CM मोहन यादव, सीएम योगी और शिवराज सिंह समेत 40 नाम - Somanshu News

महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी-शाह समेत सीएम विष्णुदेव साय, CM मोहन यादव, सीएम योगी और शिवराज सिंह समेत 40 नाम

महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी-शाह समेत सीएम विष्णुदेव साय, CM मोहन यादव, सीएम योगी और शिवराज सिंह समेत 40 नाम

नई दिल्ली :  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (maharashtra election) के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda), अमित शाह (Amit Shah), राजनाथ सिंह (Rajnath Singh ), नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chouhan) के नाम सबसे ऊपर है। इन लोगों के अलावे लिस्ट में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai ), एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव (मोहन यादव), उत्तर प्रदेश के सीएम और बीजेपी के हिंदू फायर ब्रिगेड नेता योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत 40 नाम शामिल है।

लिस्ट में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का भी नाम है।

बता दें कि महाराष्ट्र में निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा चुनाव की सभी 288 सीटों पर एक ही फेज में 20 नवंबर को होंगे। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

छवि


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *