WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1750593346', '18.97.14.88')

BJP पार्षदों ने सड़क पर रोपा धान

BJP पार्षदों ने सड़क पर रोपा धान

BJP पार्षदों ने सड़क पर रोपा धान

रिसाली नगर निगम के अफसरों को दुर्दशा दिखाने के लिए पार्षदों ने अनोखा प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक और गृहमंत्री ताम्र ध्वज साहू का मुखौटा लगाकर पार्षदों ने सड़क पर ही धान का रोपा लगाया। आरोप लगाया कि जिस वार्ड में भाजपा के पार्षद हैं, वहां कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।

दरअसल, सारा मामला वार्ड-17 के शिवपारा स्टेशन मरोदा का है। आरोप है कि यहां वार्ड के अंदर सड़कों की जगह कीचड़ दिखाई दे रहा है। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोग घुटने तक कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर हैं। इसे लेकर कई बार निगम प्रशासन से सड़क बनाने या डस्ट डलवाने की बात कही, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गजेंद्री कोठारी का कहना है कि वह भाजपा पार्षद हैं। इसके चलते उनके वार्ड में अब तक एक रुपए का भी विकास कार्य नहीं हुआ है। इसलिए निगम के सभी भाजपा पार्षदों ने मिलकर निगम सरकार की आंख खोलने के लिए आनोखा प्रदर्शन किया। सभी ने अपने चेहरे पर रिसाली क्षेत्र के विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का मुखौटा लगाया। हाथों में धान का पौधा लेकर वार्ड की कीचड़ वाली सड़कों में धान का रोपा लगाया।

भाजपा पार्षद के वार्डों में नहीं हो रहा विकास कार्य
पार्षद गजेंद्री कोठारी, विधि यादव, रमा साहू, माया यादव, मनीष यादव, धर्मेंद्र भगत, शैलेन्द्र साहू, सविता धवस और ममता सिन्हा सभी का आरोप है कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। जहां भी कांग्रेस के पार्षद हैं उन वार्डों में विकास कार्य धड़ल्ले से चल रहे हैं। जनता का पैसा आज पार्टी का पैसा हो गया है। निगम प्रशासन को चाहिए कि वह क्षेत्र का समान विकास करे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

नहीं दिख रहा 2.24 करोड़ का विकास कार्य
पार्षदों का कहना है कि नगर निगम चुनाव के पहले प्रदेश के गृहमंत्री और कांग्रेसी नेता वार्ड 17 में 2.24 करोड़ के विकास कार्य कराने का ढिंढोरा पीट रहे थे। जबकि वर्तमान में यहां कहीं भी विकास कार्य दिखाई ही नहीं दे रहा है। चारो तरफ गंदगी पसरी हुई है। नाली निकासी की व्यवस्था नहीं है। सड़कों में पानी भरा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *