तुषार में विराट दशहरा मेला

सक्ति : जैजैपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुषार जहा आज मनाया जाएगा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व छेत्र में सबसे पहले नवमी के दिन मनाया जाता है तुषार दशहरा मेला जिसे देखने के लिए पूरे छेत्र के लोगो का भारी भीड़ इक्कठा होती है जिसे लेकर पंचायत द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था किया जाता है साथ ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहती है हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारी संख्या में लोगो की भीड़ इकट्ठा होने की बात कही गई है मेला में सभी प्रकार के होटल झूला मिठाई के दुकानों के साथ साथ सभी प्रकार के दुकानों का आगमन पहले ही दिन से पहुंच चुका है
दशहरा पर्व तुषार में यादव समाज के द्वारा गड़ चढ़ाई किया जाता है यादव समाज द्वारा पांच लोगो की टीम बनाया जाता है जिसे एक के उप्पर एक चढ़ाई कर के विजय प्राप्त किया जाता है जितने वाले टीम को पंचायत द्वारा उचित इनाम का वेबस्था किया जाता है हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी पंचायत द्वारा 5551 रुपए का इनाम घोषित किया गया है जिसे प्रथम इनाम प्राप्त करने वाले टीम को दिया जाता है गड़ समिति के लोगो के द्वारा विशेष रूप से गाजे बाजे के साथ ग्राम पंचायत का भ्रमण किया जाता है सती दाई की पूजा पाठ के बाद गड़ तोड़ने का प्रथा आरंभ होता है पंचायत द्वारा भरी भीड़ इकट्ठा होने के लिए लोगो से निवेदन किया गया है
