WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786256002', '216.73.216.170')

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते कई शिक्षा विभाग के अधिकारी गिरफ्तार - Somanshu News

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते कई शिक्षा विभाग के अधिकारी गिरफ्तार

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते कई शिक्षा विभाग के अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। आज बिलासपुर एसीबी की टीम ने शासकीय उमावि पदमपुर, मुंगेली के सेवानिवृत्त प्रधानपाठक और बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। साथ ही, जशपुर स्थानांतरित सहायक शिक्षक से रिश्वत लेते बीईओ, बाबू और सहयोगी शिक्षक को भी गिरफ्तार किया गया।

रिश्वत की मांग और गिरफ्तारी

प्रार्थी ईश्वरलाल भारती, सरकंडा, बिलासपुर ने एसीबी में शिकायत की थी कि उनकी शासकीय माध्यमिक शाला जरहागांव, मुंगेली से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद जीपीएफ, पेंशन और ग्रेच्युटी राशि का बिल निकालने के लिए डीडीओ सह प्राचार्य, शासकीय उमावि पदमपुर, मुंगेली, मालिक राम मेहर और बाबू हनी शर्मा ने 20,000 रुपए की मांग की थी। रकम देने के बाद भी आरोपियों ने और 10,000 रुपए की रिश्वत की मांग की।

प्रार्थी ने एसीबी से शिकायत की, जिसके बाद सत्यापन के दौरान 8,000 रुपए में मोलभाव हुआ और ट्रेप आयोजित कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जशपुर मामले में भी कार्रवाई

दूसरी ओर, जशपुर में स्थानांतरित सहायक शिक्षक चमर साय पैकरा ने भी रिश्वत की मांग करने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि बीईओ मिथिलेश सिंह सेंगर और सहायक ग्रेड-2 राजकुमार प्रसाद ने उन्हें एलपीसी और सेवा पुस्तिका देने के बदले 15,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी।

प्रार्थी ने शिकायत की और सत्यापन के बाद ट्रेप आयोजित कर सभी तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

एसीबी की यह लगातार कार्रवाई राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *