WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784802352', '216.73.216.25')

भोपालपटनम छात्रावास कांड: गर्भवती मिली 12वीं की छात्रा, कांग्रेस की जांच समिति ने उठाए प्रशासन पर गंभीर सवाल - Somanshu News

भोपालपटनम छात्रावास कांड: गर्भवती मिली 12वीं की छात्रा, कांग्रेस की जांच समिति ने उठाए प्रशासन पर गंभीर सवाल

भोपालपटनम छात्रावास कांड: गर्भवती मिली 12वीं की छात्रा, कांग्रेस की जांच समिति ने उठाए प्रशासन पर गंभीर सवाल

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपटनम स्थित कन्या छात्रावास में कक्षा 12वीं की एक नाबालिग आदिवासी छात्रा के 4 माह की गर्भवती होने की घटना सामने आई थी। शनिवार को भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी के नेतृत्व में नौ सदस्यीय जांच समिति भोपालपटनम पहुंची। समिति ने छात्रावास के कर्मचारियों, छात्राओं, अधीक्षक, शिक्षकों, प्राचार्य और डॉक्टर से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। जांच में पाया गया कि, इस मामले में गंभीर लापरवाही बरती गई है। दोषियों को बचाने और पूरे मामले में पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला मुख्यालय बीजापुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि, भाजपा सरकार के दो साल से भी कम समय में किसान, आदिवासी, व्यापारी, कर्मचारी, युवा वर्ग और महिलाएं सभी परेशान हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में कोई भी सुरक्षित नही है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि, भोपालपाटनम छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली आदिवासी छात्रा की गर्भावस्था को अधीक्षक और अधिकारियों ने छुपाया है। परिजनों को डराया-धमकाया और छात्रा को जबरन घर भेजने का दबाव बनाया। मामले को दबाने की कोशिशें अब भी जारी है और किसी भी अधिकारी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विधायक सावित्री मंडावी ने आगे कहा कि, कांग्रेस के जांच समिति से जानबूझकर पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया गया है।

सख्त कार्रवाई की मांग
विधायक सावित्री मंडावी ने सरकार से नाबालिग छात्रा के साथ घटित घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि, बीजापुर जैसे आदिवासी बहुल जिले में माता-पिता अपने बच्चों को स्कूलों और छात्रावासों में प्रशासन के भरोसे भेजते हैं, लेकिन ऐसी शर्मनाक घटनाएं अस्वीकार्य है।

प्रेस वार्ता के दौरान ये रहे मौजूद
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, इस पूरे मामले में अब तक प्रशासन ने क्या कार्रवाई किया है। उन्होंने यह भी कहा कि, यदि सरकार ने ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक नहीं लगाई, तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी उग्र प्रदर्शन और आंदोलन करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य जिला दंतेवाड़ा की सुलोचना कर्मा और नौ सदस्यीय जाँच दल के सदस्य मौजूद रहे।

भोपालपटनम दौरे के दौरान ये रहे मौजूद
विदित हो कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भानुप्रापपुर की विधायक सावित्री मंडावी के संयोजकत्व में नौ सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। जिसमें दंतेवाड़ा की पूर्व देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश महामंत्री नीना रावतिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष गीता कमल, पूर्व जनपद अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली, अध्यक्ष नगर पंचायत भोपालपटनम रिंकी कोरम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप, जनपद सदस्य अनिता तेलम आदि सदस्य जाँच समिति में शामिल थे। जांच समिति के भोपालपटनम दौरे के दौरान समिति के साथ जिले के महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पेट दर्द के इलाज के दौरान हुआ खुलासा
दरअसल, 24 जुलाई को बीजापुर जिले से भोपालपटनम क्षेत्र स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। गर्मी की छुट्टियों में घर गई 12वीं कक्षा की छात्रा जब वापस लौटने के बाद पेट दर्द की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंची, तब चिकित्सकीय जांच में यह खुलासा हुआ कि, वह तीन माह की गर्भवती है। इस सनसनीखेज जानकारी के सामने आते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बालिका आदिवासी विकास विभाग के छात्रावास में रह रही थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *