WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788387371', '216.73.217.10')

अवैध कब्जाधारियों को भिलाई निगम ने हटाया, नोटिस जारी करने के बाद की गई कार्यवाही - Somanshu News

अवैध कब्जाधारियों को भिलाई निगम ने हटाया, नोटिस जारी करने के बाद की गई कार्यवाही

अवैध कब्जाधारियों को भिलाई निगम ने हटाया, नोटिस जारी करने के बाद की गई कार्यवाही

भिलाई नगर :  नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 01 अंतर्गत अवैध कब्जाधारियों को निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही की। कोसा नाला सड़क नम्बर 09 दीक्षित कालोनी नाले के किनारे 3 परिवारों द्वारा अवैध कब्जा कर डुबान क्षेत्र में मकान निर्माण कर लिया गया था। डुबान क्षेत्र होने के कारण बारिश के समय दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई थी, निगम द्वारा तीनो परिवारों को 3 बार नोटिस भी जारी किया गया था, किन्तु उनके द्वारा जगह रिक्त नहीं किया गया। जिसके कारण पूरे कालोनी के 40 परिवार के लोग परेशान थे। स्थानीय नागरिकों द्वारा कलेक्टर जनदर्शन, टी.एल. में आवेदन देकर उन्हे हटाने की मांग की गई थी।

मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उन 3 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित मकान का आफर दिया गया था एवं उन्हे सामान शिफ्ट करने की सुविधा दी जा रही थी। किन्तु उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का फार्म भरने व मकान लेने से इंकार कर दिया गया। आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत करते हुए एवं डुबान क्षेत्र होने के कारण दुर्ग मजिस्ट्रेट, सुपेला थाना के पुलिस बल एवं जोन क्रं. 01 के राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जे.सी.बी. के माध्यम से अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही की गई। जिससे आने वाले समय में बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

कार्यवाही के दौरान जिला कार्यपालन मजिस्ट्रेट, सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव, सब इंस्पेक्टर प्रमोद तिवारी, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, जोन सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला, सहायक राजस्व निरीक्षक शशांक सिंह, विनोद शुक्ला, नंदू सिन्हा, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता सहित उनकी टीम उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *