WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780654782', '51.195.183.176')

भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे पर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप, दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज - Somanshu News

भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे पर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप, दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज

भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे पर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप, दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज

भिलाई: शहर के एक कॉलेज छात्र पर हुए हमले ने सनसनी फैला दी है. पीड़ित छात्र ने बीजेपी जिला अध्यक्ष के बेटे पर आरोप लगाया है. छात्र ने बताया कि वह कॉलेज जा रहा था, तभी अचानक भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के बेटे वैभव देवांगन और उसके दोस्तों ने उस पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया. छात्र ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई.

छात्र ने जामुल थाने में की शिकायत: घटना के बाद पीड़ित ने जामुल थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. छात्र का कहना है कि उसे छत्तीसगढ़ पुलिस पर पूरा भरोसा है और उसे उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा.

सीएसपी ने दिया जांच का भरोसा: इस मामले को लेकर सीएसपी हरीश पाटिल ने बयान दिया है कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष होगी. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

जामुल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. यह मामला इसलिए भी संवेदनशील बन गया है क्योंकि इसमें सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष के बेटे का नाम सामने आया है. अब देखना होगा कि पुलिस कितनी तेजी से और निष्पक्षता से कार्रवाई करती है. फिलहाल छात्र के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *