WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781157547', '198.244.168.102')

भारत-अमेरिका ट्रेड वार के बीच बड़ी खबर! PM नरेंद्र मोदी SCO समिट में हिस्सा लेने जा सकते हैं चीन - Somanshu News

भारत-अमेरिका ट्रेड वार के बीच बड़ी खबर! PM नरेंद्र मोदी SCO समिट में हिस्सा लेने जा सकते हैं चीन

भारत-अमेरिका ट्रेड वार के बीच बड़ी खबर! PM नरेंद्र मोदी SCO समिट में हिस्सा लेने जा सकते हैं चीन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के आखिर में चीन की यात्रा पर जा सकते हैं। बुधवार को ये बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी चीन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में भाग ले सकते हैं। गलवान में झड़प के बाद से भारत और चीन के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी का ये चीन दौरा दोनों देशों के रिश्ते सुधारने की प्रक्रिया में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

कब है SCO की बैठक?

जानकारी के मुताबिक, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 25वीं राज्याध्यक्ष बैठक का आयोजन 31 अगस्त से 1 सितम्बर 2025 तक होने जा रहा है। इस बैठक का आयोजन भारत के पड़ोसी देश चीन के तियानजिन शहर में होने जा रहा है। अब जानकारी सामने आई है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं।

क्या है SCO संगठन?

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की स्थापना साल 2001 में शंघाई, चीन में की गई थी। ये दुनिया का एक प्रभावशाली आर्थिक व सुरक्षा समूह है। इस समूह में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल हैं। बता दें कि SCO के सदस्य देशों में दुनिया की करीब 40 फीसदी आबादी रहती है। वहीं, ये देश पूरी दुनिया की 20 फीसदी जीडीपी की हिस्सेदारी रखते हैं।

क्या है SCO का उद्देश्य?

SCO की स्थापना क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से की गई है। इसके अलावा ये संगठन आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ संयुक्त रूप से लड़ाई लड़ने पर भी जोर देता है।  व्यापार, निवेश और परिवहन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना भी SCO के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है।

बीते साल मिले थे पीएम मोदी और जिनपिंग 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बीते साल अक्टूबर महीने में कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे। इस मुलाकात के बाद भारत और चीन ने सीमा तनाव कम करने के प्रयास किए थे। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात पर सभी की निगाहें होंगी।

PM मोदी कब-कब गए चीन?

तारीख शहर इवेंट
14 मई से 16 मई, 2015 शीआन, बीजिंग, शंघाई पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा
3 सितंबर से 5 सितंबर, 2016 हांग्जो जी20 शिखर सम्मेलन
3 सितंबर से 5 सितंबर, 2017 ज़ियामेन 9वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
27 अप्रैल से 28 अप्रैल, 2018 वुहान शी जिनपिंग के साथ पहली अनौपचारिक शिखर बैठक
9 जून से 10 जून, 2018 क़िंगदाओ एससीओ शिखर सम्मेलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *