WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783898701', '216.73.217.143')

दीपावली से पहले महालक्ष्मी योग में खरीदारी का मुहूर्त:24 को गुरु पुष्य और 6 बड़े योग, 752 साल बाद बनेगा ऐसा संयोग - Somanshu News

दीपावली से पहले महालक्ष्मी योग में खरीदारी का मुहूर्त:24 को गुरु पुष्य और 6 बड़े योग, 752 साल बाद बनेगा ऐसा संयोग

दीपावली से पहले महालक्ष्मी योग में खरीदारी का मुहूर्त:24 को गुरु पुष्य और 6 बड़े योग, 752 साल बाद बनेगा ऐसा संयोग

24 अक्टूबर, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को होने वाले पुष्य नक्षत्र को गुरु पुष्य या मिनी धनतेरस भी कहते हैं। इस योग में खरीदारी और नई शुरुआत करना शुभ माना जाता है।

हर साल दीपावली से करीब 7 दिन पहले पुष्य नक्षत्र आता है। इसी दिन से दिवाली की खरीदारी भी शुरू हो जाती है। नया काम या बिजनेस भी शुरू किया जाता है।

24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र सूर्योदय के साथ शुरू होगा और पूरे दिन रहेगा। इस दिन महालक्ष्मी, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, पारिजात, बुधादित्य और पर्वत योग भी बन रहे हैं।

एक दिन में इतने शुभ योग होने से खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए महामुहूर्त बन गया है। ज्योतिषियों का गणित कहता है कि खरीदारी का ऐसा मुहूर्त पिछले 752 सालों में नहीं बना।

इस संयोग में खरीदारी से मिल सकता है लंबे समय तक फायदा

ज्योतिषियों का मानना है कि इतने शुभ योग के प्रभाव से लंबे समय तक धन लाभ, सुख और समृद्धि मिलेगी। इस संयोग में सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, व्हीकल और प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। रियल एस्टेट में किया निवेश भी लंबे समय तक फायदा देने वाला रहेगा। बिजनेस के बड़े सौदों के लिए भी यह दिन फायदेमंद रहेगा।

ज्योतिषियों का गणित: बिजनेस बढ़ेगा, शेयर मार्केट में गिरावट से निवेश के योग बनेंगे

पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि और इसके देवता बृहस्पति होते हैं। ये दोनों ग्रह अच्छी स्थिति में है। इन ग्रहों के प्रभाव से सोना-चांदी, मशीनरी और रियल एस्टेट में बड़े निवेश होने की उम्मीद है। इस शुभ योग में किए गए इन्वेस्टमेंट से आने वाले दिनों में बड़ा फायदा होने की संभावना है।

ग्रह-स्थिति के मुताबिक शेयर मार्केट में गिरावट होने की आशंका है। ऐसे समय में किया गया निवेश आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *