WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784848344', '216.73.216.25')

Asia Cup 2025: 4 छक्के जड़ते ही सूर्यकुमार यादव रचेंगे इतिहास, अभी तक सिर्फ रोहित शर्मा ही कर सके हैं यह खास कमाल - Somanshu News

Asia Cup 2025: 4 छक्के जड़ते ही सूर्यकुमार यादव रचेंगे इतिहास, अभी तक सिर्फ रोहित शर्मा ही कर सके हैं यह खास कमाल

Asia Cup 2025: 4 छक्के जड़ते ही सूर्यकुमार यादव रचेंगे इतिहास, अभी तक सिर्फ रोहित शर्मा ही कर सके हैं यह खास कमाल

नई दिल्ली :  टी20 एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव के पास एक खास कीर्तिमान बनाने का मौका है। बस इसके लिए उन्हें चार छक्के लगाने की जरूरत है। अगर वह आगामी एशिया कप में चार सिक्स लगा देते हैं तो वह एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

टी20 एशिया कप 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी। वहीं, 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अहम मुकाबला खेलेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पिछले कुछ समय से भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौकावहीं, सूर्यकुमार यादव के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। अगर वह एशिया कप में चार छक्के और लगा देते हैं तो सूर्या टी20I क्रिकेट में अपने 150 सिक्स पूरे कर लेंगे। साथ ही टी20I क्रिकेट में वह ऐसा करने वाले मात्र दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

सूर्या ने अभी तक टी20 इंटरनेशलन क्रिकेट में कुल 146 छक्के लगाए हैं। अभी तक भारत के लिए एक ही बल्लेबाज T20I क्रिकेट में 150 से ज्यादा छक्के लगा पाया है और वह रोहित शर्मा हैं। रोहित के नाम टी20I क्रिकेट में 205 छक्के दर्ज हैं। वह सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी हैं।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज-

  1. रोहित शर्मा- 205
  2. मार्टिन गुप्टिल- 173
  3. मुहम्मद वसीम- 168
  4. जोस बटलर- 160
  5. निकोलस पूरन- 149
  6. ग्लेन मैक्सवेल- 148
  7. सूर्यकुमार यादव- 146

इनको छोड़ देंगे पीछेइसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार छक्के जड़ते ही सूर्या विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (148 छक्के) और निकोलस पूरन (149 छक्के) को भी पीछे छोड़ देंगे। वह टी20I क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन जाएं।

टी20I में जड़ चुके हैं चार शतकसूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में डेब्यू किया था। तब से वह लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। टी20I में उनके नाम चार शतक और 21 अर्धशतक दर्ज हैं। सूर्या ने अभी तक 83 T20I मैचों में कुल 2598 रन बनाए हैं। सूर्या के पास किसी भी दिशा में शॉट खेलने की काबिलियत है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *