WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784465139', '198.244.168.183')

छत्तीसगढ़ के कलाकार दिल्ली में दिखाए कमाल..छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया और जय छत्तीसगढ़ के नारे दिल्ली शहर में गूंजा - Somanshu News

छत्तीसगढ़ के कलाकार दिल्ली में दिखाए कमाल..छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया और जय छत्तीसगढ़ के नारे दिल्ली शहर में गूंजा

छत्तीसगढ़ के कलाकार दिल्ली में दिखाए कमाल..छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया और जय छत्तीसगढ़ के नारे दिल्ली शहर में गूंजा

 

 

कवर्धा  : वानंचाल के पंडरिया ब्लॉक के ग्राम दमगढ़ के टीचर ने दिल्ली में आयोजित सीसीआरटी द्वारका नई दिल्ली में शिक्षा में पुतलीकला का महत्व विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन में लिया भाग इसमें छत्तीसगढ़ से 9 सदस्यीय टीम ने भाग लिया। देश भर के 11 राज्यों से चयनित 66 शिक्षकों ने भाग लिया। राष्ट्रीय कार्यशाला में कबीरधाम जिले के शासकीय प्राथमिक शाला दमगढ़ ब्लाक पंडरिया के शिक्षक धनीराम कड़मिया का भी चयन हुआ था। शिक्षक कड़मिया ने कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों द्वारा अपने राज्य के कला, संस्कृति, पोषक, व्यंजन, इतिहास, प्राकृतिक संसाधन स्थानीय संगीत, नृत्य आदि के बारे में बताते हुए प्रस्तुति दी।

छत्तीसगढ़ के टीम द्वारा छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यंजन फरा, ठेठरी, खुर्मी, चीला, नृत्य सुवा, कर्मा, ददरिया, राउत नाचा, पंडवानी, भरथरी कथा, खनिज, उत्पाद, जनसंख्या जनजाति, हस्तकला, स्थानीय भाषा बोली, पुराने महल, प्राकृतिक स्थल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकनृत्य करमा सुआ पंथी छेरछेरा राउत नाचा का प्रस्तुति दी। सीसीआरटी के सभी स्टाफ, विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ के पोषाक और नाचा की प्रशंसा की। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया और जय छत्तीसगढ़ के नारों से पूरा कार्यशाला गुंजता रहा। राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने वाली टीम में छत्तीसगढ़ से धनीराम कड़मिया कबीरधाम, बबिता चौधरी कोरबा राकेश कुमार अंचल बीजापुर, विजय कुमार साहू खैरागढ़,निकिता सिंह चंदेल अकलतरा जांजगीर चांपा शुशीला गकवाड़ दुर्ग,भावना सिंह अंबिकापुर रश्मि तिवारी बेमेतरा , ज्ञानेश्वरी सिन्हा कांकेर सम्मिलित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *