WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784457410', '51.195.244.28')

कारोबारी की कार पर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी - Somanshu News

कारोबारी की कार पर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी

कारोबारी की कार पर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी

रायपुर :  राजधानी रायपुर में कारोबारी की कार पर हुई फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने हरियाणा के गैंगस्टर अमनदीप के एक और गुर्गे को रायपुर लेकर आई है। आरोपी का नाम जसवंत सिंह उर्फ बग्गू है, यह भी सिरसा हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस को जसवंत के पास से एक पिस्टल और गोली बरामद हुई है।

इस मामले में अब तक पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से हरियाणा से 5 और झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। हालांकि इस मामले में अब तक दोनों शूटरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

7 पहले हो चुके है गिरफ्तार

कारोबारी की कार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने पहले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी हरियाणा और झारखंड से की गई। इसमें हरियाणा का अमनदीप वाल्मीकि पूरे घटना का मास्टरमाइंड है। इसके अलावा 6 अन्य आरोपी भी है। जिन्होंने शूटरों को बाइक और सिम और सुपारी के पैसे दिए थे। फिलहाल फरार शूटरों की गिरफ्तारी नही हो पाई है।

हरियाणा-झारखंड से ऑपरेट हुआ गोली कांड

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि हरियाणा और झारखंड से इस पूरे गोली कांड को ऑपरेट किया गया। गिरफ्तार आरोपी घटना के पहले और बाद में अलग-अलग कामों से शूटरों से लगातार संपर्क में थे। शूटरों ने रेकी कर उसकी जानकारी भी इन्हें दी थी। पुलिस को अमनदीप के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। जिस वजह से उस पर आर्म्स एक्ट में भी एक्शन लिया गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *