WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786074518', '216.73.217.7')

अवैध शराब परिवहन पकड़ाया एक आरोपी - Somanshu News

अवैध शराब परिवहन पकड़ाया एक आरोपी

अवैध शराब परिवहन पकड़ाया एक आरोपी

सक्ती : जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रापुसे) , अणुविभागीय अधिकारी मनीष कुंवर (रापुसे) द्वारा अवैध शराब परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश के परिपालन में दो अलग अलग जगहो पर थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा दिनांक 05/05/2025 को मुखबीर सूचना पर (1) जिंदर लहरे पिता छोटकू लहरे महेश उम्र 32 साल ग्राम ओढ़ेकेरा थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ.ग. द्वारा अपने घर के सामने गली मेंअवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी के कब्जे से 3 पीले रंग की पांच पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन के अंदर भरी हुई 15 लीटर कच्ची महुआ शराब व (2) आरोपी मंसाराम सतनामी पिता रंगी लाल सतनामी उम्र 57 साल साकिन ओढेकेरा के कब्जे से 2 पीले रंग के 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन के अंदर भरी हुई करीबन 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक हरे रंग के 2 लीटर क्षमता वाली बोतल अंदर भरी हुई 2 लीटर कच्ची महुआ शराब व एक सफेद रंग के 1 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल के अंदर भरी हुई 1 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 13 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। उक्त आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 92/2025, 93/2025 धारा 34 (2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। एवं आरोपीयों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *