WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780792772', '216.73.217.15')

मुंबई की बारिश में डूबा अमिताभ बच्चन का 200 करोड़ का बंगला - Somanshu News

मुंबई की बारिश में डूबा अमिताभ बच्चन का 200 करोड़ का बंगला

मुंबई की बारिश में डूबा अमिताभ बच्चन का 200 करोड़ का बंगला

नई दिल्ली : जून और जुलाई बीत गया है, लेकिन मुंबई की बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से वहां के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जहां सड़क पर पानी भरने से गाड़ियां जाम पड़ रही हैं, तो वहीं ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक की टिकट कैंसिल हो रही हैं।

सड़कों पर जाम होने वाला ये पानी अब लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का बंगला भी मुंबई में हो रही भारी बारिश के चलते पानी-पानी हो गया है, जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

अमिताभ बच्चन के बंगले में भरा पानी

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के मुंबई के जुहू में स्थित तीन बंगले हैं। पहला बंगला ‘जलसा’ जहां वह खुद पत्नी जया के साथ रहते हैं। वहीं दूसरा बंगला जनक है, जहां ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ रहते हैं। वहीं तीसरा बंगला प्रतीक्षा है, जहां पहले बिग बी ने अपना ऑफिस बनाया था, लेकिन अब हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ये बंगला बेटी श्वेता बच्चन को गिफ्ट किया है।

अमिताभ बच्चन के जिस बंगले में मुंबई की बारिश का पानी घुसा है, वह प्रतीक्षा है। एक शख्स ने बिग बी के बंगले ‘प्रतीक्षा’ के बाहर खड़े होकर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह उनके बंगले प्रतीक्षा के गेट का नजारा दिखा रहा है, जिसमें पूरा बाहर पूरा पानी-पानी हुआ है, लेकिन इसी के साथ ही अंदर भी पानी भर गया है।

करोड़ रुपए से भी नहीं बच पाओगे
इस वीडियो में कभी शख्स ये कह रहा है कि खुद अमिताभ बच्चन अपने बंगले में वाइपर लेकर सफाई कर रहे हैं, तो कभी वह ये बोल रहा है कि करोड़ों रुपए भी मुंबई की बारिश से किसी को नहीं बचा सकते।

अमिताभ बच्चन के बंगले को मुंबई की बारिश में डूबता हुआ देखकर फैंस भी चुटकी लेने से बाज नहीं आए। एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को देखने के बाद लिखा, “जया बच्चन तो गुस्से से फट जाएंगी”। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “तो क्या हुआ अगर बिग बी खुद बाहर आए थे। खुद का घर साफ करना बहुत बड़ा काम है”।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *