WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780766614', '85.208.96.209')

भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को अमित शाह ने दी चेतावनी - Somanshu News

भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को अमित शाह ने दी चेतावनी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को अमित शाह ने दी चेतावनी

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार ने गरीबों, दलितों और शोषितों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें देश की प्रगति में सहभागी बनाया है, जिसकी वजह से भारत का दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना संभव हुआ है। मोदी सरकार की दूर दृष्टि और माइक्रो प्लानिंग से देश का भविष्य उज्जवल है। देश डिफेंस सेक्टर में न सिर्फ मजबूत हो रहा है, बल्कि पूरी दुनिया को डिफेंस प्रोडक्ट एक्सपोर्ट भी कर रहा है। 2014 से पहले देश घोर निराशा में घिरा था, लेकिन मोदी जी के पिछले 11 वर्षों के अनेक परिवर्तन और सुधारों से आज देश आयात आधारित अर्थव्यवस्था से निकलकर मैन्युफैक्चिरिंग से लेकर एक्सपोर्ट की दिशा में अग्रसर हुआ है।

आगे मोदी सरकार की सोच देश की समस्याओं को नियंत्रित करने की नहीं बल्कि उन्हें मूल समेत समाप्त करने की है। कांग्रेस सबसे बड़ी ओबीसी विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने काका साहेब कालेलकर और मंडल कमीशन की रिपोर्ट को दबाकर रखा। साथ ही, जब ओबीसी आरक्षण लागू हो रहा था, तो राजीव गांधी ने इसके विरोध में सबसे लंबा भाषण दिया था। कश्मीर की समस्या कांग्रेस की गलत नीतियों की देन है। मोदी सरकार में अनुच्छेद 370 को खत्म करने से लेकर निष्पक्ष पंचायत चुनाव और युवाओं के लिए व्यवसाय और रोजगार सृजित करके इस समस्या के मूल पर प्रहार किया है।

कश्मीर में अब आतंकवादियों के जनाजे नहीं निकाले जाते, पत्थरबाजी भी अब समाप्त हो चुकी है। घाटी पारदर्शी चुनाव से पर्यटन, व्यापार और विकास के नए पथ पर अग्रसर हो चुकी है। भारत कोई धर्मशाला नहीं है, अगर भारत में किसी को आना है, तो वैध तरीके से पासपोर्ट और वीजा लेकर आए। घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है। नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने हथियारों और खाने की सप्लाई लाइन को बंद करने से लेकर 300 से अधिक सिक्योरिटी कैंप लगाकर सिक्योरिटी वैक्यूम को खत्म किया है, जिससे नक्सलवाद 123 जिलों से सिकुड़कर 6 जिलों में सीमित हो चुका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *